5000 साल से भी अधिक पहले भारत में जन्म लेने वाला, आयुर्वेद (आयुः + वेद = आयुर्वेद) विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह ऋग्वेद का उपवेद है। यह विज्ञान, कला और दर्शन का मिश्रण है। ‘आयुर्वेद’ नाम का अर्थ है, ‘जीवन का ज्ञान’ और यही संक्षेप में आयुर्वेद का सार है।
"आयुर्वेद" शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - "आयुष" और "वेद"।
हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्।
मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते॥ -(चरक संहिता १/४०)
(अर्थात जिस ग्रंथ में - हित आयु (जीवन के अनुकूल), अहित आयु (जीवन के प्रतिकूल), सुख आयु (स्वस्थ जीवन), एवं दुःख आयु (रोग अवस्था) - इनका वर्णन हो उसे आयुर्वेद कहते हैं।)
आयुर्वेद और आयुर्विज्ञान दोनों ही चिकित्साशास्त्र हैं परन्तु व्यवहार में चिकित्साशास्त्र के प्राचीन भारतीय ढंग को आयुर्वेद कहते हैं और ऐलोपैथिक प्रणाली (जनता की भाषा में "डाक्टरी') को आयुर्विज्ञान का नाम दिया जाता है।
(1) आयुर्वेदयति बोधयति इति आयुर्वेदः।
अर्थात जो शास्त्र (विज्ञान) आयु (जीवन) का ज्ञान कराता है उसे आयुर्वेद कहते हैं।
(2) स्वस्थ व्यक्ति एवं आतुर (रोगी) के लिए उत्तम मार्ग बताने वाला विज्ञान को आयुर्वेद कहते हैं।
(3) अर्थात जिस शास्त्र में आयु शाखा (उम्र का विभाजन), आयु विद्या, आयुसूत्र, आयु ज्ञान, आयु लक्षण (प्राण होने के चिन्ह), आयु तंत्र (शारीरिक रचना शारीरिक क्रियाएं) - इन सम्पूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है वह आयुर्वेद है।
आयुर्वेद, वेद की एक शाखा है। वेद में 40 विभिन्न पहलू हैं। चरक संहिता और आयुर्वेद की अन्य 5 संहिताओं में हजारों साल के अनुसंधान का संग्रह मौजूद है, जो सभी समयों के लिए मान्य है।

आयुर्वेद की परिभाषा एवं व्याख्या
आयुर्वेद विश्व में विद्यमान वह साहित्य है, जिसके अध्ययन पश्चात हम अपने ही जीवन शैली का विश्लेषण कर सकते है।(1) आयुर्वेदयति बोधयति इति आयुर्वेदः।
अर्थात जो शास्त्र (विज्ञान) आयु (जीवन) का ज्ञान कराता है उसे आयुर्वेद कहते हैं।
(2) स्वस्थ व्यक्ति एवं आतुर (रोगी) के लिए उत्तम मार्ग बताने वाला विज्ञान को आयुर्वेद कहते हैं।
(3) अर्थात जिस शास्त्र में आयु शाखा (उम्र का विभाजन), आयु विद्या, आयुसूत्र, आयु ज्ञान, आयु लक्षण (प्राण होने के चिन्ह), आयु तंत्र (शारीरिक रचना शारीरिक क्रियाएं) - इन सम्पूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है वह आयुर्वेद है।
आयुर्वेद जीवन का प्राचीन वैदिक ज्ञान है। भारत में, भले ही इसे पीढ़ी दर पीढ़ी पूर्णता के साथ सौंपा जाता रहा है, समय के साथ यह अद्भुत ज्ञान बहुत अधिक मात्रा में गुम होता चला गया। अपनी संपूर्णता में इस विज्ञान में सूक्ष्म-ब्रहमांड और अति सूक्षम-ब्रह्मांड शामिल है। इसमें समस्याओं को बेअसर करने और पूर्ण शारीरिक, साथ ही आध्यात्मिक, स्वास्थ्य को पुन: बहाल करने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। इस अपार ज्ञान को आज तक अपूर्ण रूप में संरक्षित किया गया है।
आयुर्वेद, वेद की एक शाखा है। वेद में 40 विभिन्न पहलू हैं। चरक संहिता और आयुर्वेद की अन्य 5 संहिताओं में हजारों साल के अनुसंधान का संग्रह मौजूद है, जो सभी समयों के लिए मान्य है।
No comments:
Post a Comment